आलू की आसमान छूती कीमतों के बीच ग्रेटर नोएडा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बदमाशों ने एक ट्रक चालक की हत्या कर आलू से भरा ट्रक लूट लिया।
घटना बुधवार तड़के पुलिस को किसी ने जानकारी दी कि बुंलदशहर-ग्रेटर नोएडा बार्डर के ककोड़ इलाके में एक घायल शख्स झाड़ में पड़ा-पड़ा कराह रहा है। जानकारी पर ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स नोएडा के जिला अस्पताल ले गई।
वहां डॉक्टरों ने घायल शख्स को मृत घोषित कर दिया। शख्स को गोली मारी गई थी, जिसके बाद काफी देर तक सड़क पर रहने की वजह से काफी खून बह गया था। शुरुआती तफ्तीश में शख्स की पहचान ट्रक चालक निजामुद्दिन के रूप में वह आलू से लदा ट्रक लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश किसी जिले में जा रहा था।