फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आला हजरत एक्सप्रेस में टीटीई ने युवती से चलती ट्रेन में किया रेप, खाली एसी कोच में लूटी आबरु

Fri, 03 Jun 2016 06:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

  • बरेली से पति के पास जयपुर अकेली जा रही थी युवती
  • बेटिकट युवती को डरा धमका कर एसी कोच में ले गया था
  • जयपुर में निल में रिपोर्ट दर्ज कराई, गाजियाबाद ट्रांसफर हुआ केस
  • बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया आरोपी
विज्ञापन
आरोपी टीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस में बेटिकट सफर कर रही एक युवती को धमका कर टीटीई  ने उससे रेप किया। डरी-सहमी युवती ने जयपुर पहुंचकर अपने पति को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने जयपुर जीआरपी थाने में आरोपी टीटीई के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। जयपुर पुलिस ने निल में रिपोर्ट दर्ज कर गाजियाबाद जीआरपी को मामला ट्रांसफर कर दिया।

गाजियाबाद जीआरपी ने बृहस्पतिवार को आरोपी टीटीई को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना 29 मई को उस वक्त हुई जब युवती बरेली से अकेली अपने पति के पास जयपुर जा रही थी।
विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक बरेली निवासी 20 वर्षीय युवती जनरल कोच में बेटिकट सफर कर रही थी। रामपुर में तैनात गांव ब्रह्मवाड़ा, जयपुर (राजस्थान) निवासी रवि मीणा नाम का टीसी ड्यूटी खत्म कर इसी ट्रेन में चढ़ा।
विज्ञापन

खाली कंपार्टमेंट में किया रेप

- फोटो : BBC
जनरल कोच में युवती से पूछताछ की तो पता चला कि उसके पास टिकट नहीं है। पीड़ित युवती ने जीआरपी को बताया कि जुर्माना और चालान का डर दिखाकर टीटीई रवि मीणा उसे अपने साथ एसी सेकेंड के कोच में ले गया।

इसके बाद मुरादाबाद और हापुड़ के बीच चलती ट्रेन के खाली कंपार्टमेंट में उसने उसके साथ रेप किया। बाद में उसे बिना टिकट यात्रा के जुर्म में सजा दिलाने का डर दिखाकर चुप करा दिया। अगले दिन 30 मई को युवती ने जयपुर जीआरपी थाने में शिकायत दी।  

युवती के बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - ओपी त्रिपाठी, सीओ जीआरपी, गाजियाबाद

मामला संज्ञान में नहीं है। पुलिस से सूचना मिलने पर रेलवे की ओर से आरोपी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। आरोप सही साबित हुए तो टीसी पर बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है।- नीरज शर्मा, सीपीआरओ, नार्दर्न रेलवे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें