फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल से मारपीट

Mon, 14 Apr 2014 01:28 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर एक बजे दिल्ली पुलिस की पीसीआर की गाड़ी सौ नंबर की कॉल पर अंकुर विहार कालोनी की मार्केट के पास आई थी।

गाड़ी पर तैनात हैड कांस्टेबल रोहताश का आरोप है कि गाड़ी बैक करते समय उनका मार्केट में तीन युवकों से विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों ने पुलिस की गाड़ी को जबरन रोक लिया तथा कांस्टेबल के साथ गाली-गलौच करने लगे।

विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर डाली। मौके पर एकत्र लोगों की मदद से उन्होंने एक युवक को पकड़कर लोनी पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग गए।
विज्ञापन


पकडे़ गए युवक ने अपना नाम राजेश्वर निवासी सोनिया विहार दिल्ली बताया है। लोनी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पकडे़ गए युवक का चालान कर दिया है। डीएलएफ चौकी इंचार्ज का कहना है कि मौके से भागे आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें