फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा का सिरफिरे ने ब्लेड मारकर किया ये दर्दनाक हाल

Wed, 15 Mar 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दो माह पहले हुई दोस्ती को अब तोड़ने पर एक सिरफिरे ने दसवीं की छात्रा पर ब्लेड मारकर ऐसा प्रहार किया कि छात्रा की जान पर बन आई। छात्रा का बाबू जगजीवनराम अस्पताल में इलाज चल रह है। 
विज्ञापन


आदर्श नगर इलाके में दोस्ती तोड़ने पर एक सिरफिरे ने दसवीं कक्षा की छात्रा पर ब्लेड से हमला कर दिया। आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर उसकी कलाई काटकर फरार हो गया।

घायल छात्रा को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम सूचना मिली कि एक युवक ने घर में घुसकर छात्रा पर ब्लेड से हमला कर दिया है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को इलाज के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि दो माह पहले उसकी दोस्ती एमसीडी कॉलोनी निवासी एक युवक से हुई।
विज्ञापन

गुस्से में आकर छात्रा का हाथ खींचा और कलाई पर ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया

knife
​दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। कुछ दिन बाद युवक के आवारा किस्म के होने की जानकारी मिलने पर उससे बातचीत बंद कर दी। सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे छात्रा अपने घर में साफ सफाई कर रही थी। 

इसी दौरान आरोपी युवक उसके घर में घुस गया और बातचीत बंद करने के बारे में पूछा। छात्रा ने बताया कि उसके परिवार वालों ने उसका रिश्ता दूसरे जगह तय कर दिया है और युवक को घर से चले जाने के लिए कहा।

इस पर युवक ने गुस्से में आकर छात्रा का हाथ खींचा और उसकी कलाई पर ब्लेड मारकर उसे जख्मी कर दिया। आरोपी ने उसे किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।

इसी दौरान छात्रा का भाई वहां पहुंच गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अपने घर से फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें