फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षकों का खौफ: चोरों ने भैंस चुराई लेकिन गायों को नहीं लगाया हाथ

Thu, 10 Aug 2017 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीराबाद विस्तार इलाके में एक तबेले में बंधी भैंस चोरी कर ली गई। भैंस के मालिक ने दावा किया है कि गोरक्षकों के डर से चोर गाय छोड़कर भैंस ले गए। तिमारपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज मिली है।
विज्ञापन


उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक, विजेंद्र सिंह (50) वजीराबाद विस्तार स्थित 14/3 में रहते हैं। वह एमसीडी में एलडीसी (लोवर डिवीजन क्लर्क) हैं।

घर के बराबर में ही विजेंद्र ने गाय व भैंस पाली हुई है। बुधवार तड़के चार बजे तीन युवकों ने गली के बाहर अपनी गाड़ी खड़ी की। इसके बाद वह गली में आते हुए दिखाई देते हैं। आरोपी तबेले में बंधी भैंस को खोलकर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें