फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या , चोरों ने राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन को भी नहीं बख्शा

Wed, 14 Feb 2018 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी के वीवीआईपी इलाके भी चोरों और बदमाशों की जद से दूर नही है। ताजा मामले में बदमाशों ने राष्ट्रपति भवन के भीतर मुगल गार्डन आए युवक का मोबाइल व पर्स उड़ा लिया।

विज्ञापन


सामान गायब होने का पता चलते ही पीड़ित रणजीत के होश उड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। साउथ एवेन्यु थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस के मुताबिक रणजीत परिवार के साथ करोल बाग इलाके में रहता है। वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण रणजीत ने मुगल गार्डन घूमने का प्लान बनाया।
विज्ञापन


दोपहर दो बजे गेट नंबर-35 से अंदर घुस गया। अंदर जाने के कुछ ही देर बाद उसे लगा कि उसकी जेब हल्की है। रणजीत ने अपनी जेब देखी तो पता चला कि उसका मोबाइल और पर्स गायब था। रणजीत ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें