फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार चुराकर सरकारी पार्किंग में करते थे खड़ा, एक मिनट में खोल देते थे कार का लॉक

Sun, 24 Jun 2018 12:54 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सफदरजंग एन्क्लेव थाना पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लग्जरी कारों को चुराकर सरकारी पार्किंग में खड़ी कर देता था। यहीं से इन कारों को आगे गाजियाबाद व यूपी में अन्य जगहों पर बेच दिया जाता था। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर 7 लग्जरी कारें व तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, वाहन चोरी की वारदात को देखते हुए सफदरजंग थानाध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ष्ट की देखरेख में विशेष टीम बनाई गई। टीम को जांच में पता लगा कि थाने का घोषित बदमाश सागर रावत हाल ही में जेल से बाहर आया है और वही वाहन चोरी कर रहा है। हुमायूंपुर स्थित घर पर दबिश के दौरान वह गायब मिला। 

विज्ञापन

demo pic
एक महीने जांच के बाद पता लगा कि सागर रावत आयानगर में रह रहा है। पुलिस ने होंडा सिटी कार में घूमते हुए सागर रावत व रोहित उर्फ छोटू उर्फ विश्वकर्मा को पकड़ लिया। कार हौजखास इलाके से चुराई गई थी। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सफदरजंग एन्क्लेव, हौजखास, मालवीय नगर, ग्रेटर कैलाश व अमर कॉलोनी इलाके से लग्जरी कारें चुराते थे। रोहित डुप्लीकेट चाबी से कार का लॉक खोलने में माहिर है। कार को चुराकर ये पार्किंग में खड़ी कर देते थे। यहीं से गाजियाबाद, यूपी में बेच देते थे। इनकी निशानदेही पर विभिन्न पार्किंग से छह कारें व तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। सागर रावत ने बताया कि वह आकाश के साथ सफदरजंग इलाके से काफी मोटरसाइकिलें भी चुरा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें