फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी से चोर दबोचा, अधमरा किया

Sat, 15 Feb 2014 11:00 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा में शुक्रवार दोपहर बाइक चुराने का प्रयास कर रहे दो लोगों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


फुटेज देखकर बाइक के मालिक विनोद सक्सेना ने इलाके में आरोपियों की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद एक आरोपी विक्की को दबोच लिया।

आसपास के लोगों ने पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। कबीर नगर निवासी विक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, बलबीर नगर एक्सटेंशन निवासी विनोद शुक्रवार दोपहर तीन बजे घर पर था। तभी उसके पड़ोसी ने बताया कि किसी ने उसकी बाइक के ताले तोड़ दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लोगों को ताला तोड़ते हुए देखा। पहिया टेढ़ा देखकर दोनों बाइक छोड़कर चले गए।

विनोद ने भतीजे राहुल के साथ चोरों की तलाश की। कुछ देर बाद बाइक सवार दोनों आरोपियों को रोक लिया। माजरा समझते ही एक आरोपी भाग निकला जबकि विक्की को लोगों ने दबोच लिया। पुलिस फुटेज को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें