शुक्रवार को ज्ञानखंड स्थित सॉफ्टवेयर इंजीनियर के फ्लैट का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में दो चोर दिख रहे हैं। इसी आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
ज्ञान खंड निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर नितिन कुमार नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी चंचल टीचर हैं। शुक्रवार को पति-पत्नी काम पर चले गए थे। दोपहर को पत्नी लौटीं तो घर का दरवाजा खुला हुआ था।
घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारियां भी खुली हुईं थीं। घर से करीब पांच लाख रुपये की ज्वैलरी और पांच हजार रुपये गायब थे। एसएचओ गोरखनाथ यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर चोरों की पहचान की जा रही है।
नितिन के फ्लैट के ऊपर वाले फ्लैट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो चोर आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। वारदात से पहले उन्होंने एक फ्लैट में जाकर पता भी पूछा था।