नोएडा के सेक्टर-27 में चोरों ने बुधवार को दिनदहाड़े कमरे का ताला तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया।
थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र राजू प्रसाद ई-80 सेक्टर-27 में रहते हैं।
वह सेक्टर-125 स्थित रेलिगेयर कंपनी में नौकरी करते हैं। रोहित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को वह सुबह नौ बजे कमरे का ताला लगाकर दफ्तर गए थे।
शाम को जब वह वापस लौटे तो उन्होंने देखा की कमरे का ताला टुटा हुआ है। वहीं, घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। इस दौरान कमरे से दो लैपटॉप, एक आई पॉड व अन्य सामान गायब था।