फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर के घर में चोरी, डॉलर, जेवर तो चुराया ही मलाई भी कर गए चट

Thu, 30 Mar 2017 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ थाना क्षेत्र में चोरों ने एक अध्यापक के मकान को निशाना बनाया। रसोई का दरवाजा तोड़कर मकान में घुसे चोरों ने 100 डॉलर, लाखों के जेवरात व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


चोर फ्रिज में रखी मलाई भी खा गए। मंगलवार देर शाम मुंबई से लौटे पीड़ित परिवार को घर में सामान बिखरा हुआ दिखा और गायब मिला, तो उनके होश उड़ गए। थाना डीएलएफ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

अनिल कुमार सेक्टर-27 में रहते हैं। वह स्कूल में अध्यापक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह 22 मार्च को परिवार सहित मुंबई घूमने गए थे। मंगलवार शाम वापस लौटे, तो देखा कि घर के पीछे से किचन के दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा है।
विज्ञापन


घरवालों ने पहली मंजिल पर बने कमरों की जांच की, तो पता चला कि बेडरूम में रखी अलमारी खुली हुई थी। मोती व हीरे का नेकलेस सेट, चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, एक सोने की चेन, 40 चांदी के सिक्के, 250 ग्राम चांदी, 100 यूएस डॉलर और लैपटॉप गायब था। अन्य कीमती सामान भी गायब मिला। चोरों नेे फ्रिज में रखी मलाई भी नहीं छोड़ी। पुलिस को शक है कि वारदात में कोई ऐसा व्यक्ति शामिल है, जिसे पता था कि परिवार के लोग घर में नहीं हैं।

दो दिन पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं
इसी इलाके में रहने वाले पेट्रोल पंप संचालक के घर दो दिन पहले चोरी हुई थी। चोरी घरेलू सहायक ने ही की थी। परिवार वाले घर से बाहर थे और सहायक घर में रखा सोना व लाखों की नकदी लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश अब तक पुलिस नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें