फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: चार क्विंटल प्लास्टिक दाना चोरी

Thu, 25 Sep 2014 07:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक शहर के कारखाने और गोदामों पर अब चोरों की नजर है। चोरों ने बुधवार की रात एक गोदाम से चार क्विंटल प्लास्टिक दाना पार कर दिया।
विज्ञापन


दूसरी घटना में चोरों ने फैक्ट्री के अंदर से एक बंडल तार पार कर दिया। एक अन्य घटना में चोरों ने दिन दहाड़े स्कूटी की डिग्गी में पड़ा मोबाइल उड़ा दिया। पुलिस ने तार चोरी के दो नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है और अन्य मामलों की जांच में जुटी है।

बस्सा पडा ओल्ड फरीदाबाद निवासी ब्रिज मोहन गुप्ता प्लास्टिक दानों का व्यापार करते हैं। भूर कालोनी स्थित उनके गोदाम से बुधवार रात कुछ चोर चार क्विंटल प्लास्टिक दाना चुरा ले गए। चोरी गए दाने की कीमत करीब चालीस हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


महीपाल पुत्र रघुवीर सिंह इंडस्ट्रियल इस्टेट स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। उन्होंने सेक्टर-31 में बसेलवा कालोनी निवासी धनंजय और धीरज नगर निवासी मोहरम के खिलाफ फैक्ट्री में से करीब 13,500 रुपये कीमत का एक तार का बंडल चुराने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


एसएचओ सेक्टर-31 थाना ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सेक्टर-13 निवासी साहिल चहल पिछले शनिवार को सेक्टर-17 स्थित एक जिम में कसरत करने गए थे। इस दौरान चोरों ने जिम के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी की डिग्गी खोल कर उनका स्मार्टफोन पार कर दिया। उन्होंने बुधवार को सेंट्रल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें