भोजपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक महिला को मकान में अकेली देखकर पड़ोस में रहने वाले तीन व्यक्ति घर में घुस गए और उससे छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो फरार हैं।
एसओ नजर अली खान के मुताबिक सैदपुर गांव में एक व्यक्ति परिवार समेत रहते हैं। सोमवार शाम उसकी पत्नी मकान में अकेली थीं।
यह देख पड़ोस में रहने वाले तीन व्यक्ति गलत नीयत से उसके मकान में घुस गए और महिला को दबोच लिया। आरोपियों ने छेड़छाड़ कर महिला के कपड़े फाड़ दिए।
इसी बीच महिला ने शोर मचा दिया और महिला का पति मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि आरोपियों ने दंपत्ति के साथ मारपीट की और भुगत लेने की धमकी देकर भाग गए।
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मनवीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सुभाष एवं ओमप्रकाश फरार हैं।