फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में डीजे बजाकर अश्लील डांस करने से किया मना तो गोली मारकर की लड़की की हत्या

Sun, 01 May 2016 08:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
गोली मारकर की हत्या
विज्ञापन
गांव बीवां में रात के समय डीजे बजाने से मना करने पर गोली मार कर एक 13 वर्षीय लड़की की हत्या कर दी। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। मृतक लडकी के भाई आस मोहम्मद और चाचा रोजदार ने बताया कि उनके पड़ौस में रहने वाले दीनू के बेटे याहया की 30 अप्रैल को शादी थी।

उसके घर पर पिछले तीन दिन से रात और दिन के समय डीजे बज रहा था। डीजे पर अश्लील गाने और अश्लील डांस हो रहा था। जिससे उनको और आसपास के लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात्रि करीब दो बजे जब बज रहे डीजे को रुकवाने के लिये इसराइल और गांव के कई लोग पहुंचे तो उन्होंने डीजे बंद करने से मना करते हुए कहा कि उन्होंने पैसे खर्च किए हैं, डीजे तो बजेगा।

इस बात पर कहा सुनी हुई और दूल्हा के भाई हक्कू ने बदमाशों को बुला लिया। बदमाशों ने आते ही अश्लील गाना गाने शुरू कर दिए। इसराइल आदि ने उनको फिर मना किया तो विवाद बढ़ गया।

इस दौरान राजस्थान के गांव घाटमीका निवासी शौकीन ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली इसराइल की 13 वर्षीय पुत्री सवाहलिया के माथे में जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

जांच अधिकारी शीश राम ने बताया कि उन्होंने लडकी के पिता इसराइल की शिकायत पर शौकीन निवासी घाटमीका, नसीम, सकीम और हक्कू सहित कुल चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें