फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर नेपाली युवक ने की गर्लफ्रेंड से संबंध बनवाने की बात तो गुस्से में दी दर्दनाक मौत

Tue, 26 Jul 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोती नगर इलाके में 17 जुलाई को गला रेतकर नेपाली युवक ऋषिराम पंत की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने पंत के दोस्त विष्णु सुबेदी (33) को दबोचा है।
विज्ञापन


पुलिस की मानें तो मृतक ने शराब पीने के दौरान अपने आरोपी दोस्त विष्णु से उसकी गर्लफ्रेंड से दोस्ती कराकर संबंध बनवाने की बात की थी। इसी बात पर विष्णु ने उसकी हत्या कर दी थी। बाद में वह उसके घर से 20 हजार रुपये व उसका मोबाइल लेकर फरार हो गया था। 

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 17 जुलाई को ऋषिराम का बड़ा भाई कमल प्रसाद पंत छोटे भाई को ढूंढता हुआ उसके बसई दारापुर स्थित कमरे पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे से आ रही थी बदबू, बाहर लगा था ताला

हत्या
कमरे पर पहुंचने पर बाहर से ताला लगा हुआ था। अंदर से बदबू भी आ रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कमरे से ऋषिराम की लाश बरामद हुई। उसका गला रेता हुआ था। 

छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि आखिरी बाद ऋषिराम को उसके गांव के ही दोस्त विष्णु के साथ देखा गया था और वह पंजाबी बाग स्थित अपने कमरे से गायब है। 

21 जुलाई को विष्णु को पंजाबी बाग इलाके से दबोच लिया गया। आरोपी ने बताया कि वह बेरोजगार है। 14 जुलाई को वह ऋषिराम के पास गया था। कमरे पर बैठकर पहले दोनों ने शराब पी। 

बाद में ऋषिराम विष्णु से उसकी गर्लफ्रेंड से दोस्ती कराकर संबंध बनवाने की बात करने लगा। गुस्से में उसने ऋषिराम की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें