फरवरी में एल्डिको सोसाइटी से लूटी गई डॉक्टर की कार शनिवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने डाढ़ा के जंगलों में बरामद कर ली। जावेद और तोता ने इस लूट का अंजाम दिया था। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस द्वारा गुलफाम उर्फ तोता को रिमांड पर लेने के बाद उसने पुलिस को कार के बारे में जानकारी दी थी।
8 फरवरी 2016 को रात करीब 9:30 बजे एल्डिको सोसाइटी मार्केट स्थित अपनी क्लीनिक से निकल रहे डॉक्टर सौरभ श्रीवास्तव की कार को दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया था।
लूट की घटना को दादरी में सब इंस्पेक्टर की हत्या करने वाले जावेद और गुलफाम उर्फ तोता ने अंजाम दिया था। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को तोता को रिमांड पर लिया था। रिमांड पर उसने पुलिस को कार छुपाने की जगह बताई थी। शनिवार को पुलिस ने डाढ़ा के जंगलों से कार को बरामद कर लिया।