फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठक-ठक गिरोह ने कार से उड़ाए 2.70 लाख

Sun, 15 Mar 2015 02:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने पटेलनगर में दिल्ली के युवक की कार से 2.70 लाख रुपये उड़ा लिए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र मित्तल प्रीत विहार दिल्ली में रहते हैं, ओखला में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। शनिवार को वह ड्राइवर चंदन के साथ नेहरू नगर निवासी मित्र से मिलने आ रहे थे।

पटेल नगर पहुंचते ही कार  टायर में पंचर हो गया। पंचर लगवाने के लिए वह दुकान पर रुके।

ड्राइवर बाहर खड़ा था। इस बीच बाइक पर दो युवक आए और राजेंद्र का ध्यान भटका कर कार में रखा काले रंग का बैग उड़ा लिया।

बैग में 2.70 लाख रकम थी। एसएचओ सिहानीगेट अशोक सिसौदिया का कहना है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें