फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडा टैक्स के लिए की चालक को जान से मारने की कोशिश

Fri, 14 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक खड़ा करने के एवज में गुंडा टैक्स वसूलने के लिए एक चालक पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पीड़ित चालक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। जिला बरनाला के गांव बिला निवासी ट्रक चालक अवतार खान ने सेक्टर-55 थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 11-12 अक्तूबर की रात वह अपना ट्रक ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा करके ट्रक के अन्दर ही सो रहा था।

तभी झाड़सैतली निवासी तबला और लाल  नामक दो लोग आए और मारपीट करने लगे। मारपीट करके ट्रक से नीचे उतार लिया।  बोले की यदि यहां ट्रक खडे़ करने हैं तो मंथली देना होगा।  
विज्ञापन


जब उसने विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने चालक के ऊपर जान से मारने की नियत से गाड़ी चढ़ा दी। चालक की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें