फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, मामला दर्ज

Mon, 19 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विदेश में नौकरी दिलवाने की बात कर तीन भाइयों के साथ ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी, मामला दर्ज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में नौकरी दिलवाने की बात कर तीन भाइयों के साथ ठगी का मामला सामने आया है। न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में मॉरीशस भेजने की बात कर आरोपियों ने तीनों भाइयों से डेढ़ लाख रुपये ठग लिये। रुपये ऐंठने के बाद आरोपी दफ्तर बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। छानबीन के बाद न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता विजय, अजय और गौरी कुमार शर्मा परिवार के साथ समस्तीपुर, बिहार में रहते हैं।

वर्ष 2012 में विजय ने एक दैनिक समाचार पत्र में मॉरीशस में नौकरी दिलवाने का विज्ञापन देखा। इसके बाद तीनों भाइयों ने दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित तैमूर नगर में जॉन, राकेश कौर व दो अन्य लोगों से संपर्क किया। तीनों से पचास-पचास हजार रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन


शुरुआत में तीनों से 15-15 हजार रुपये ले भी लिये गए। इसके बाद उनसे एक लाख रुपये का चेक मांगा गया। रुपये मिलते ही आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर टालमटोल शुरू कर दिया। पीड़ितों ने ज्यादा जोर दिया तो आरोपियों ने मई 2013 में एक लाख रुपये का एक चेक उन्हें दे दिया।

लेकिन चेक भी बाउंस हो गया। इसके बाद पीड़ित जब आरोपियों के सी-73 स्थित दफ्तर पहुंचे तो वह वहां से रफू चक्कर हो चुके थे। इधर पीड़ित आरोपियों की तलाश करते रहे। बाद में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। अब पुलिस ने छानबीन के बाद 13 दिसंबर को तीनों भाइयों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें