फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ की महिला कार्यकर्ता ने की आत्महत्या, शारीरिक संबंध बनाने का था दबाव

Wed, 20 Jul 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
नरेला थाना इलाके में मंगलवार को आम आदमी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता पर अश्लील टिप्पणी करने और धमकी देने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसके बाद से आरोपी उसे लगातार धमका रहा था। बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेता ने महिला व आरोपी का समझौता भी कराया था। नरेला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार महिला कार्यकर्ता ने नरेला स्थित अपने घर में मंगलवार दोपहर को जहर खा लिया। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन

आगे बढ़ाने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का बनाया जा रहा था दबाव

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने उसे राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर महिला को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला इस बात से परेशानी थी कि आरोपी रमेश भारद्वाज लगातार उसे धमका रहा था और पार्टी उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी। पार्टी उस पर समझौते का दबाव बना रही थी। 

क्योंकि आरोपी आप के एक विधायक का बहुत करीब है। महिला की शिकायत के बाद आरोपी रमेश गिरफ्तार भी हुआ था। आरोप है कि रमेश ने महिला कार्यकर्ता को पार्टी में आगे बढ़ाने का झांसा दिया था और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला ने पहले भी खुदकुशी का प्रयास किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें