आरडीसी में सोमवार को दो स्टूडेंट्स को हाथ में पिस्टल लेकर झगड़ते देख लोगों ने पुलिस को बुला लिया। लोगों का दावा है कि फायर भी किया गया है।
कविनगर पुलिस ने दोनों छात्रों को पकड़ लिया, लेकिन उनकी पिस्टल नकली निकली। पुलिस छात्रों से पूछताछ कर उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। छात्रों ने पुलिस को बताया कि वह दादरी के रहने वाले हैं।
आरडीसी में एसएससी एग्जाम के लिए कोचिंग लेने आते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास लाइटर वाली पिस्टल थी। वे आपस में मजाक कर रहे थे, लेकिन लोगों को लगा कि पिस्टल असली है और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी।
एसएचओ कविनगर अशोक सिसौदिया का कहना है कि जांच की जा रही है, छात्रों के परिजनों को बुलाया गया है। शक है कि कहीं नकली पिस्टल के बल पर ये छात्र आपराधिक वारदात न करते हों।