फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को नकल करने से रोका तो परिजनों ने अध्यापक को पीटा

Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक पाठशाला सिधरावट के हैड टीचर द्वारा स्कूल की छात्रा को नकल करने से रोकना मंहगा पड़ गया। इस छात्रा के परिजनों ने हैड टीचर की लाठी डंड़ों से जमकर धुनाई करने के साथ उसको जान से मारने की धकमी देने तथा जाति शब्दों सूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला प्रकाश में आया है। 
विज्ञापन


हैड टीचर ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाने में कार कानूनी कार्रवाही करने की मांग की है। सिधरावट के राजकीय स्कूल के हैड टीचर बिशराम ने पुलिस थाना में शिकायत दी है कि स्कूल में अद्धवार्षिक परीक्षा के दौरान उन्होंने स्कूल की एक छात्रा को नकल करने से  रोका और उसका प्रश्न पत्र ले लिया।

यह छात्रा रोते-रोते अपने घर गई तो उसके परिजन तथा चार-पांच अन्य व्यक्ति हाथों में लाठी डंड़ा व लोहे की राड लेकर स्कूल में आ गए। उन्होंने स्कूल में आते ही बिशराम मास्टर का नाम पूछा और उनकी धुनाई करनी शुरु कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें