फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंट्रेंस एग्जाम में फेल हुई छात्रा तो ये उठा लिए ऐसा कदम की आप सोच भी नहीं सकते

Mon, 24 Jul 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में फिजियोथेरेपी कोर्स के एंट्रेंस एग्जाम में फेल होने से हताश छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त नीलम (23) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतका के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने मौत के किसी को जिम्मेदार न ठहराते हुए फेल होने से हताश होने की बात कही है।
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। भजनपुरा थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।  पुलिस के मुताबिक नीलम परिवार के साथ गली नंबर-16, भजनपुरा में रहती थी। इसके परिवार में पिता सुभाष चंद्र शर्मा व अन्य सदस्य हैं।

नीलम फिजियोथैरेपी के कोर्स में दाखिला लेने का प्रयास कर रही थी। इसके लिए उसने कुछ दिनों पूर्व प्रवेश परीक्षा भी दी थी। लेकिन नीलम परीक्षा में फेल हो गई। इसी बात से वह काफी हताश थी। रविवार को उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे से लटके देखा तो उसे उतारकर नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें