फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े में पथराव-फायरिंग

Mon, 19 May 2014 01:52 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरगंज कालोनी में रविवार रात साढ़े नौ बजे बच्चों के झगड़े ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। दोनों तरफ से परिजनों के बीच पथराव और फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया, जबकि चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस को देख अफरातफरी मच गई। पुलिस ने फायरिंग से इनकार किया है। पुलिस के अनुसार, नूरगंज कालोनी में रविवार रात खेल-खेल में बच्चों के बीच लड़ाई हो गई। शोर सुनकर दोनों तरफ से लोग घरों से निकल आए और गाली-गलौच शुरू कर दी।

कुछ ही देर तरफ से छतों से ईंट पत्थर बरसने शुरू हो गए। इससे वहां भगदड़ मच गई। पथराव में कलुवा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूत्रों का कहना है कि कलवा के अलावा चार और लोगों के चोटें आई हैं।
विज्ञापन


चर्चा है कि दोनों पक्षों में फायरिंग भी हुई है। एसओ आरपी शर्मा वारदात के बारे में कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। उनका कहना था कि फायरिंग नहीं हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद है। इस बारे में काफी लोगों से पूछताछ की जा रही है जो आरोपी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें