फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ कर रहा था अश्लील हरकत, पत्नी ने दर्ज करवाया मामला

Thu, 15 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बेटी का शारीरिक शोषण करने के आरोप में पत्नी ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है। पुलिस के अनुसार मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली महिला परिवार के साथ यहां एक गांव में रहती है।  महिला की 10 साल की एक बेटी है।
विज्ञापन
महिला के पति का देहांत हो चुका है। जिसके बाद महिला ने दूसरी शादी कर ली। बच्ची का सौतेला पिता उसका शारीरिक शोषण करता था। बुधवार को बच्ची की मां ने अपने पति को ऐसी अश्लील हरकत करते हुए देख लिया। जिसे लेकर दंपत्ति के बीच काफी कहासुनी भी हुई। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया। इस संबंध में जब महिला ने अपनी बेटी से पूछा तो उसने बताया कि करीब डेढ़ साल से उसके साथ इस तरह की हरकत सौतेले पिता द्वारा की जा रही थी। यही नहीं आरोपी ने इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की की धमकी भी दी हुई थी। मामले की जानकारी होने पर महिला ने थाने जाकर अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी अमनदीप ने बताया कि  पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें