फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली नाबालिग बेटी से पांच साल से बाप कर रहा था दुष्कर्म

Fri, 20 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
एक कॉलोनी में रहने वाला प्रॉपर्टी डीलर सौतेली बेटी के साथ पांच साल से दुष्कर्म कर रहा था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।  थाना प्रभारी ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, पीड़िता कक्षा 8वीं की छात्रा बताई जाती है। उसकी मां ने दूसरी शादी की है।  शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका सौतेला पिता उस पर गलत निगाहें रखता था।

उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ की और किसी को न बताने की धमकी दी। चुप रहने का फायदा उठाकर वह पांच साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। एक दिन छात्रा की मां ने आरोपी की करतूत देख ली। मां ने बेटी से पूछा तो उसने सारा घटनाक्रम बता दिया। इस पर महिला बेटी को लेकर थाना पहुंची और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने उसका मेडिकल कराने के साथ ही अदालत में बयान दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें