फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेविड हेडली, राणा समेत कई आतंकियों के खिलाफ वारंट

Tue, 07 Jan 2014 12:32 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेष एनआईए अदालत ने आतंकी वारदातों के सिलसिले में डेविड कोलमैन हेडली, तहव्वुर राणा, लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद और मुंबई के 26/11 हमलों के मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लख्वी के खिलाफ नए सिरे से गैर जमानती वारंट जारी किए हैं।
विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के जिला और सत्र न्यायाधीश आईएस मेहता ने सोमवार को हेडली, राणा, हाफिज सईद और जकी उर रहमान लख्वी समेत नौ लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

अदालत ने यह वारंट 14 अप्रैल तक तामील कराने का निर्देश दिया है। नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) ने अदालत को बताया कि यह आतंकी अभी तक फरार हैं। इनके खिलाफ जारी वारंट तामील होकर वापस नहीं आए हैं।
विज्ञापन


अदालत ने हेडली, राणा और लख्वी के अलावा पाक सेना के मेजर इकबाल, मेजर समीर अली, अल कायदा आतंकी इलयास कश्मीरी, हेडली के हैंडलर साजिद मलिक और पाक सेना के पूर्व अधिकारी अब्दुल रहमान हाशमी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

एजेंसी ने इनके खिलाफ दिसंबर 2011 में आरोपपत्र दाखिल किया था। एजेंसी का दावा है कि इन आतंकियों ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर व हूजी के साथ मिलकर भारत में आतंकी हमलों की साजिश रची थी।
विज्ञापन


एनआईए ने बताया कि हेडली ने मुंबई हमलों से पहले देश में कई जगह रेकी की थी। वह कई बार पाकिस्तान भी गया था जहां पर वह मेजर इकबाल से मिला था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें