फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने लगाई डांट, बेटे ने गैस सिलेंडर उठाकर सिर पर मारा, मौत

Wed, 20 Feb 2019 04:34 PM IST
दुष्यंत शर्मा भाषा, गाजियाबाद
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। वहां एक युवक ने अपनी मां के सिर पर सिलेंडर से ऐसा वार किया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। 
विज्ञापन


मूल रूप से महबोरा अलीगढ़ निवासी रामवती पत्नी स्व. रमेश कुमार यहां अपने बेटे मनोज के साथ आनंद विहार के पास रहती थी। बुधवार सुबह किसी बात को लेकर मां-बेटे में बहस हो गयी। जिसके बाद मनोज ने पांच किलो वाला गैस सिलेंडर अपनी मां के सिर पर जोर से मार दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।

घटना की सूचना पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और तुरंत ही उन्हें पास के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी नशे का आदि है।
विज्ञापन


थानाप्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि फिलहाल आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। तहरीर मिलने पर रिर्पोट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें