फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो! मैने अपने पिता की हत्या दी है और मैं घर पर ही मौजूद हूं...

Thu, 10 Aug 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मां को पिटता देख बेटे ने की पिता की हत्या

वारदात के बाद पुलिस को खुद दी सूचना
आरोपी ने अपने घर का पता भी बताया 

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैलो! मैने अपने पिता की चाकू घोंपकर हत्या दी है और मैं घर पर ही मौजूद हूं...। मंगलवार रात 19 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां को पिटता देखकर पिता की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी राहुल घर से भागा नहीं, बल्कि उसने खुद ही कॉल कर सूचना दी।
विज्ञापन


बाकायदा आरोपी ने अपने घर का पता भी बताया। पुलिस घर पहुंची, तो 45 वर्षीय पिता दिनेश का शव और आरोपी राहुल चाकू समेत मिला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ने खुलासा किया है कि शराब के नशे में धुत होकर पिता उसकी मां को पीटता था। कई बार उसने पिता से मां को मारने से मना किया था। पुलिस के मुताबिक, दिनेश परिवार के साथ नांगलोई इलाके में रहता था।
विज्ञापन


परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। दिनेश दिहाड़ी मजदूर था। अक्सर शराब पीकर पत्नी को पीटता था। मंगलवार रात करीब 10.30 बजे वह शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसी दौरान उसने पत्नी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

घर में मौजूद छोटे बेटे राहुल ने इसका विरोध किया, तो पिता ने धक्का देकर उसे गिरा दिया। गुस्से में बेटे राहुल ने किचन से चाकू लाकर पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें