फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की खालों से लदे ट्रक से बाहर आया खून और फैली दुर्गंध तो यूं खुली पोल

Sat, 17 Sep 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
beef - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेवर पलवल मार्ग पर झुप्पा गांव के पास शुक्रवार सुबह गोवंश की खालों से लदा ट्रक खड़ा मिला। आक्रोशित लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और जेवर पलवल मार्ग पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया साथ ही ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। जहां स्थानीय डॉक्टर से गोवंश की पुष्टि होने पर सभी खालों को जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया।

जेवर पलवल मार्ग पर सुबह करीब तीन बजे झुप्पा गांव के समीप एक चौदह टायरा ट्रक पंचर होने पर फौजी होटल के पास आकर रुका। ट्रक में सवार तीन लोगों ने होटल संचालक लाला फौजी से ट्रक में पंचर लगवाने की मदद मांगी। 
विज्ञापन


रात के समय दुकान खुली न होने के चलते ट्रक में पंचर नही लग सका। थोड़ी ही देर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से खून बाहर बहने लगा साथ ही दुर्गंध फैलने पर होटल संचालक को शक हो गया। उसने ट्रक सवार लोगों से ट्रक में लदे समान के बारे में पूछा।
विज्ञापन

गुस्साई भीड़ ने ट्रक में जमकर की तोड़फोड़ लगाया जाम

beef - फोटो : अमर उजाला
ट्रक सवार तीनों शख्स वहां से ट्रक को छोड़कर भाग गए। होटल संचालक ने ग्रामीणों के अलावा पुलिस को भी सूचना दी। झुप्पा सहित आसपास के गांव के लोगों ने ट्रक में गोवंश की खाल देख आक्रोशित हो गए। 

जेवर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि क्रेन से ट्रक को कोतवाली लाकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। स्थानीय पशुचिकित्सक से गोवंश की खाल होने की पुष्टि कराने के बाद सभी खालों को जमीन में दबाकर नष्ट करा दिया गया है। पुलिस ट्रक के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

चार घंटे तक लगाया जाम
गुस्साई भीड़ ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जेवर पलवल मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान पलवल की तरफ से आने वाले वाहनों की लाइन यमुना पुल को पार करते हुए चांट चौकी तक पहुंच गई। 

दूसरी तरफ जेवर की तरफ से आने वाले वाहनों की भी कतार गोपालगढ़ गांव तक पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह दस बजे जाम को खुलवाया। इस दौरान लोगों का भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें