फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक छह बार में खाते से निकाले एक लाख 

Wed, 01 Feb 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्जी बैंक अधिकारी बन पहले महिला से एटीएम कार्ड की गोपनीय जानकारी ली। इसके बाद तीन दिन में छह ट्रांजेक्शन कर उसकेखाते से 1.05 लाख रुपये निकाल लिए गए। महिला के मोबाइल पर खाते से रकम निकलने का एसएमएस आता रहा, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन



कुछ दिन बाद जब वह पति संग बैंक से पैसा निकालने पहुंची तो उसकेखाते से रकम कटने का पता चला। मामले में पीड़िता की तरफ से कोतवाली एक्सप्रेस-वे में शिकायत दर्ज कराई गई है। साथ ही साइबर सेल से भी जांच में मदद मांगी गई है।


साइबर ठगी की ये वारदात सेक्टर-135 में रहने वाले रणधीर सिंह की पत्नी के साथ हुई। रणधीर पेशे से किसान हैं। उनकी पत्नी का शिवालिक बैंक सेक्टर-135 में खाता है। 18 जनवरी को साइबर ठग ने उन्हें बैंक का प्रबंधक बता फोन किया।
विज्ञापन



उसने बताया कि उनका एटीएम कार्ड ब्लॉक कर दिया गया है। एटीएम कार्ड शुरू कराने के लिए कुछ जानकारी अपडेट करानी होगी। इस बहाने ठग ने उनकेएटीएम कार्ड की सभी गोपनीय जानकारी ले ली।


फिर साइबर ठग ने 18 से 20 जनवरी तक छह बार में उनकेखाते से 1.05 लाख रुपये निकाल लिए। 27 जनवरी को बैंक से पैसे निकालने के दौरान पता चला कि उनके खाते में मात्र 27 हजार रुपये बचे हैं। ठगी से पहले उनके खाते में 1,32,000 रुपये जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें