फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर ताना तमंचा

Tue, 09 Dec 2014 01:49 AM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने तमंचा तानकर उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।  
विज्ञापन


बेहटा गांव निवासी एक युवक ने बताया कि पास की एक कालोनी निवासी युवक शनिवार को उसकी नाबालिग बहन से छेड़छाड़ कर रहा था।

वह युवक के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो युवक ने उसे तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। बार्डर थाना प्रभारी का कहना है कि किशोरी के युवक से प्रेम संबंध हैं। मामला मामूली कहासुनी का है।

मनचलों के खौफ से छात्रा ने स्कूल जाना किया बंद
दो मनचले भाइयों के डर से किशोरी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। छात्रा के पिता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री पास के ही एक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है।

कालोनी में ही रहने वाले दो भाई कई दिनों से उसकी पुत्री के साथ रास्ते में छेड़छाड़ एवं अभद्रता कर रहे हैं। उसने उनके परिजनों से भी शिकायत की थी, लेकिन युवकों की हरकतें बंद नहीं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दहशत के कारण उसकी पुत्री स्कूल नहीं जा पा रही है। पुजारी ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें