फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साली और पत्नी लगाने चली थी डॉक्टर को फांसी, पंखे की रॉड टूटने से बची जान 

Thu, 21 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
फांस पर लटकाने की कोशिश - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सूरजपुर में एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी और साली पर फांसी लटकाकर उसे मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि दोनों ने मिलकर मारने की नीयत से उसको पंखे पर लटका दिया।
विज्ञापन


हालांकि, पंखे की रॉड टूट गई और डॉक्टर की जान बच गई। इस दौरान उसके पैर की हड्डी टूट गई। डॉक्टर ने सूरजपुर पुलिस से मामले की शिकायत की है, जबकि पुलिस ने प्रथमदृष्टया नशे में उसके द्वारा फंदा लगाने की बात कही है। 
 
मूलरूप से बिहार निवासी डॉ. बच्चन झा का सूरजपुर में क्लीनिक है। वे कस्बे में ही पत्नी और 15 साल के बेटे के साथ रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम चार बजे अपने कमरे में सो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद साली और पत्नी हुए फरार

पु‌लिस - फोटो : file photo
इसी बीच पत्नी ने गले में रस्सी का फंदा डाल दिया और फिर साली ने रस्सी खींच कर पंखे से बांध दी। भार अधिक होने से पंखे की रॉड टूट गई और नीचे गिर पड़े।

घटना के बाद से आरोपी पत्नी और साली मौके से फरार हो गए। वहीं गिरने से काफी चोटें आई। पीड़ित ने फोन कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डॉक्टर से शिकायत ली और उसको उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

उन्होंने बताया कि उनके पैर की हड्डी भी टूट गई है। उन्होंने पुलिस को पत्नी और साली का चाल-चलन ठीक न होने की शिकायत दी है। उनका कहना है कि इस बात का कई बार विरोध कर चुके हैं। इस वजह से दोनों मिलकर मारना चाहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें