फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल लूटकर सिम किया वापस, बदमाशों से लगाई थी गुहार

Fri, 07 Oct 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
सिविल लाइंस इलाके में बदमाशों ने चाकू की नोंक पर एक ऑटो चालक से मोबाइल फोन लूट लिया। हालांकि, मांगने पर बदमाशों ने पीड़ित को फोन से सिम निकालकर वापस कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन इससे पहले कि बदमाश भाग पाते पीसीआर कर्मियों ने तीनों को दबोच लिया। पुलिस ने मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, खजूरी खास निवासी ऑटो चालक मोहम्मद सलीम (48) बुधवार रात घर जा रहे थे। 

इसी दौरान तीन युवकों ने चांदगीराम अखाड़ा के पास उन्हें रुकने का इशारा किया। ऑटो रोकते ही दो बदमाशों ने चाकू निकालकर लूटपाट करने लगे। सलीम के पास रुपये नहीं थे, बदमाशों ने उनसे मोबाइल फोन छीन लिया। सलीम ने सिम वापस करने की गुहार लगाई तो बदमाशों ने सिम वापस कर दिया। 
विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। सलीम ने सड़क की दूसरी तरफ पीसीआर वैन देखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने सलीम को लेकर बदमाशों का पीछा कर कुछ दूरी उन्हें दबोच लिया। आरोपियों की पहचान प्रदीप, बादल और शिवनाथ के रूप में हुई। तीनों बस अड्डा के पास रहते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें