फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग चैंपियन अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार, बदमाशों को करता था सप्लाई

Wed, 04 May 2016 09:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गिरफ्तार शूटिंग चैंपियन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के शूटिंग चैंपियन को 5500 अवैध कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुल प्रह्लादपुर, दिल्ली निवासी मुकर्रम अली खान (35) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उस पर दिल्ली-एनसीआर के अलावा मुजफ्फरनगर के बदमाशों को सस्ते दामों पर कारतूस बेचने का आरोप है। आरोपी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुका है।स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुश्वाह ने बताया कि उनकी टीम को सूचनाएं मिल रही थीं कि कुछ लोग दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को अवैध हथियार व कारतूस मुहैया करवा रहे हैं।

इसी के लिए उनकी टीम ने हरियाणा, दिल्ली और यूपी के विभिन्न हिस्सों में जांच की। इस बीच इंस्पेक्टर मनोज दीक्षित और शिव कुमार की टीम को सूचना मिली कि अवैध कारतूसों के जखीरे के साथ एक शूटर कालिंदी कुंज पुल के पास आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कौन है पकड़ा गया आरोपी

बरामद कारतूस - फोटो : अमर उजाला
सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को स्कॉर्पियो कार समेत दबोच लिया। उसके पास से एक बैग में 5500 कारतूस व 63 खोखे बरामद हुए। आरोपी ने बताया कि उसे कारतूस अक्षय नामक एक दूसरे शूटर ने 20 व 50 रुपये के दामों पर उपलब्ध कराए हैं।

इनको उसे मुजफ्फरनगर के बदमाश मेहंदी के साथी सोनू को देना था। इसके बाद मेहंदी उसे 30 और 60 रुपये में एक कारतूस के देता। लेकिन इससे पहले उसे पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस मुकर्रम अली से पूछताछ कर अक्षय व मेहंदी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मुकर्रम अली ने हैदराबाद से ग्रेजुएशन करने के बाद अपना बिजनेस शुरू किया। उसका घर कर्नी सिंह, शूटिंग रेंज, तुगलकाबाद के नजदीक है। इसी वजह से 2012 में उसने शॉट गन शूटिंग को खेल के तहत शुरू किया। 

वर्ष 2013 में मुकर्रम अली दिल्ली में आयोजित 33 वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता बन गया। इसके अलावा उसने कई अन्य प्रतियोगिताएं भी जीतीं। शूटिंग के दौरान अपने दोस्त नौशाद के जरिये उसकी मुलाकात मुजफ्फरनगर के मेहंदी से हुई जहां से वह अवैध कारतूस सप्लाई करने लगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें