फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ा छापा तो पता चला की गेस्ट हाउस में चल रहा था देह व्यापार का धंधा

Mon, 18 Dec 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-39 स्थित एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार के धंधे का सदर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां छापेमारी कर 12 लड़कियों सहित 16 लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उसे अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को सूचना मिली कि सेक्टर-39 स्थित गंगा विला गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।

इस पर पुलिस ने टीम गठित कर यहां छापेमारी की योजना बनाई। छापेमारी से पहले पुलिस ने एक बोगस ग्राहक तैयार किया। जिसने मौके पर जाकर सौदा तय किया और पुलिस को इशारा कर दिया।
विज्ञापन


इशारा मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर यहां मैनेजर सहित 16 लोगों को दबोच लिया। इसमें 12 लड़कियां शामिल हैं।  पुलिस ने इन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता रविन्द्र ने बताया कि यहां देह व्यापार के लिए आरोपियों द्वारा फोन पर संपर्क किया जाता था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें