फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़कर किचन से उठा लाया चाकू, एक-दो नहीं प्रेमिका पर लागातार किए 32 वार  

Thu, 14 Jul 2016 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लिव इन रिलेशनशिप में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी पर शादी करने का दबाव बनाया तो प्रेमी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। सिरफिरे प्रेमी शादी की बात से इस तरह आग बबूला हो गया कि उसने प्रेमिका के शरीर पर 32 बार चाकू से हमला किया और उसे लहूलुहान कर डाला। 
विज्ञापन


मंगलवार देर रात पड़ोसियों की मदद से प्रेमिका को जिला अस्पताल पहुंचा गया जहां हालत बिगड़ने पर उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

हालांकि प्रेमिका की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली रीना (30) (परिवर्तित नाम) सेक्टर-63 स्थित एक मोबाइल कंपनी में ऑपरेशन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। 

रीना इंदिरापुरम स्थित शक्तिखंड-2 में जिम में व्यायाम करने आती थी। उसी दौरान उसका प्रेम प्रसंग वहां के जिम ट्रेनर गाजियाबाद निवासी वरूण गोयल (27) से हो गया। 
विज्ञापन

रात में दोनों के बीच करीब ढाई बजे हुआ विवाद

आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
हालांकि रीना तलाकशुदा है, पति को तलाक देने के बाद वह सेक्टर-73 स्थित एक अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर बने फ्लैट में रहने लगी। प्रेम प्रसंग इस कदर बढ़ गया कि रीना के साथ वरूण लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगा। 

यह दोनों एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मंगलवार रात को भी रीना और वरूण साथ में थे। रीना काफी दिनों से वरूण पर शादी करने का दबाव बना रही थी, मगर वरूण उससे शादी नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार रात करीब ढाई बजे दोनों के बीच शादी करने को लेकर फिर से विवाद हुआ जहां वरूण ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। 

ऐसे में रीना ने वरूण को घर से जाने को बोला और कहा कि जब उसे शादी नहीं करनी तो वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में आगे नहीं रह सकती। इतने में सिरफिरा प्रेमी आपे से बाहर हो गया और दौड़ कर किचन से चाकू उठा लया फिर उसी चाकू से रीना पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन

अपार्टमेंट में सब समझते थे कि दोनों शादी-शुदा है

आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
वरूण ने रीना के शरीर पर एक-दो वार नहीं बल्कि 32 बार चाकू से वार किए जिससे रीना का शरीर लहूलुहान हो गया। चीख-पुकार की आवाज सुन कर पड़ोसी वहां एकत्र हुए और उसे गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर रीना को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अपार्टमेंट में सब समझते थे कि दोनों शादी-शुदा है
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान अपार्टमेंट के लोगों से पूछताछ की गई तो लोगों ने बताया कि उन्हें प्रतीत होता था कि रीना व वरूण शादीशुदा हैं। मगर मंगलवार की घटना से सब सन्न रह गए। 

पुलिस का यह भी कहना है कि अगर रीना शादी के लिए वरूण पर दबाव न बनाती तो शायद वरूण यह हरकत नहीं करता। रीना ने साफ-साफ उसे दूर रहने को कह दिया था। वहीं वरूण के परिजन नहीं चाहते थे कि वरूण रीना से शादी करे।

‘‘बहन की हालत अब भी नाजुक है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। हमारे लिए पहली प्राथमिकता है कि बहन की जान बच जाए।’’
-पीड़िता का भाई

‘‘पीड़िता के भाई की तहरीर पर वरूण गोयल के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वरूण को सेक्टर-49 पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।’’
-दिनेश यादव, एसपी सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें