फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद के बदमाश दिल्ली में करते थे झपटमारी

Tue, 17 Dec 2013 10:36 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने राजधानी में झपटमारी करने वाले एक अजीब गिरोह का पर्दाफाश किया है। इनके दो सदस्य अहमदाबाद से बाइक लेकर दिल्ली आते हैं और झपटमारी करके वापस चले जाते हैं।
विज्ञापन


एसपी रणवीर सिंह ने बताया कि चरणजीत मक्कर सपरिवार राजौरी गार्डन इलाके में रहते हैं। बीते 29 नवंबर को वह पत्नी के साथ मायापुरी स्थित एचडीएफसी बैंक गए थे। जहां से वे लॉकर से 40 लाख के जेवरात निकालकर वापस घर जा रहे थे।

इसी दौरान बाइक से पहुंचे दो बदमाश उनके हाथ से जेवरात झपटकर भाग गए। जांच में पुलिस को बदमाशों की बाइक का नंबर मिला। उसका रजिस्ट्रेशन गुजरात के भावनगर का था।
विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ की एक टीम भावनगर पहुंचकर बाइक के मालिक की पहचान की। बाइक एक महिला के नाम पर थी। पूछताछ में उसने बताया कि उसकी बाइक का उपयोग अहमदाबाद निवासी किशन करता है।

जांच में पता चला कि किशन का अपराधिक रिकार्ड है। किशन के घर पहुंचने पर उसकी पत्नी कविता मिली। उसने बताया कि किशन 22 नवंबर को अपने साथी राजू के साथ घर से निकला था और 4 दिसंबर को वापस आया। पुलिस ने कमरे में पड़े उसके बैग की तलाशी ली।

इसमें पुलिस को राजौरी गार्डेन के चरणजीत मक्कर के सारे जेवरात मिल गए। कविता ने पुलिस को बताया कि किशन के खिलाफ पुणे सहित देश के अन्य जगहों पर मामला दर्ज है। वह कई बार गिरफ्तार हो चुका है।

वह अपने एक साथी राजू के साथ अहमदाबाद से बाइक से निकलता है। उसके बाद देश के बड़े शहरों में जाकर वारदात को अंजाम देता है। फिर वापस लौट आता है। लेकिन जब पैसे समाप्त हो जाते हैं, तो वह फिर से इसी काम को अंजाम देता है। और फिर वापस आ जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें