फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में एक ही रात में हुए 3 लूटकांड

Mon, 06 Jan 2014 01:11 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में बदमाशों हौसला बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात लुटेरों ने फिर से तीन वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


परिवारवालों को बंधक बनाकर लूटपाट
मानेसर क्षेत्र में शनिवार की रात को चार-पांच बदमाशों ने एक परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट की। बदमाशों ने एक व्यक्ति को रॉड से मारकर घायल भी कर दिया।

कासन गांव के रहने वाले जसवंत ने मानेसर थाना पुलिस को बताया कि उसका पूरा परिवार खेती-बाड़ी करता है। शनिवार की रात करीब पांच बदमाश घर के अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन


परिवार के लोग कुछ समझ पाते कि इससे पहले ही बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को गन प्वाइंट पर बंधक बना लिया। इस दौरान बदमाशों ने रॉड मारकर परिवार के एक सदस्य को घायल भी कर दिया। बदमाशों ने घर से लाखों की ज्वेलरी व सवा लाख रुपये नगदी लूटकर फरार हुए।

कंपनी कर्मचारी से झपटमारी
मानेसर के आईएमटी स्थित निजी कंपनी में कार्यरत पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह बहोड़ा कलां में रहकर मानेसर स्थित कंपनी में काम करने आता है।

रोजाना की तरह वह ड्यूटी पूरी करके कंपनी से घर जाने के लिए निकला था। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और जबरन उसका बैग छीन लिया। उसके बैग में लैपटाप और मोबाइल रखा था।
विज्ञापन


खेड़कीदौला क्षेत्र में एक व्यक्ति से लूटपाट
मानेसर क्षेत्र से सटे खेड़कीदौला क्षेत्र में भी बदमाशों ने एक व्यक्ति के घर को निशाना बनाया व डरा-धमका करके हजारों की नगदी व ज्वेलरी लूट ली।

जानकारी के अनुसार काकरोला निवासी जोगिंद्र ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को दिए बयान में बताया है कि वह माली का काम करता है। शनिवार की रात बदमाश उसके घर से 25 हजार नगदी व ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें