फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः खुर्जा में RLD उम्मीदवार के भाई और उसके दोस्त की गोली मारकर हत्या

Tue, 07 Feb 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खुर्जा
विज्ञापन
रालोद प्रत्याशी का भाई मृतक व‌िनोद और मौके पर पहुंची पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खुर्जा नगर के रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के भाई और एक कार्यकर्ता की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की खबर से पूरे नगर में सनसनी मच गई है, सुरक्षा के मद्देनजर नगर में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार कल सोमवार को रालोद की जटिया पॉलिटैक्निक मैदान में रैली के बाद से करीब 8 बजें से विनोद और कार्यकर्ता सचिन गायब हो गए थे।

काफी खोजबीन के बाद भी जब सूचना नहीं मिली तो रात 11 बजे पुलिस को गुमशुदी में सूचना दी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

बाग में विनोद और सचिन के गोली लगे शव पड़े हुए थे

रालोद प्रत्याशी के भाई की हत्या के बाद मौके पर मौजूद पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लोकेशन के आधार पर नगर से चार किलोमीटर दूर देहात थाना क्षेत्र के गांव अग्रवाल फाटक के पास लोकेशन पुलिस को प्राप्त हुई, पुलिस ने तड़के सुबह सर्च ऑपरेशन आरम्भ किया तो पुलिस को पुल के नीचे स्कार्पियो गाड़ी 2050 खड़ी हुई मिली।

जिसके बाद पुलिस ने आस-पास सर्च किया तो वहां से करीब 200 मीटर की दूरी पर बाग में विनोद और सचिन के गोली लगे शव पड़े हुए थे। जैसे ही हत्या की सूचना लोगों मिली तो नगर में कोहराम मच गया।

सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसएसपी सोनिया सिंह, सीओ खुर्जा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनो के शव का पंचनामा भरकर बुलन्दशहर पीएम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें