फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजापुर ब्लाक प्रमुख के भाई ने साले को मारी गोली

Wed, 29 Oct 2014 12:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर थाना क्षेत्र के प्रताप विहार में पारिवारिक कलह के चलते बम्हैटा निवासी सुरेंद्र यादव को गोली मार दी गई। उनके हाथ और पैर में दो गोली लगी। हालांकि गोलियां निकाल दी गई हैं, वे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


सुरेंद्र ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें रजापुर ब्लाक प्रमुख, उनके भाई सुनील, एक डॉक्टर समेत पांच लोगों को नामजद किया है।

सुनील सुरेंद्र का जीजा है और रजापुर ब्लाक प्रमुख जितेंद्र यादव का छोटा भाई है। सपा के एक नेता का भतीजा है। डॉक्टर पर बिना पुलिस को जानकारी दिए सुरेंद्र की गोलियां निकालने का आरोप है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एएसपी विपिन ताड़ा ने बताया कि सुरेंद्र का बहन को लेकर सुनील से विवाद चल रहा है। सोमवार देर रात इनमें समझौते की बात चल रही थी। सुरेंद्र का आरोप है कि सुनील ने उस पर गोलियां चलाईं, दो गोलियां उसे लगीं।
विज्ञापन


वारदात के दौरान रजापुर ब्लाक प्रमुख और दो अन्य लोग वहां थे। बाद में मामले को निपटाने के लिए एक डॉक्टर से उसकी गोलियां निकालवाई गईं। पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई। सुरेंद्र जब रिपोर्ट लिखाने पहुंचे, तब वारदात का पता चला।

इस बारे में रजापुर ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि आपसी मामला है, जिसमें समझौता हो गया है। मैं वहां नहीं था।

रहस्यमय हालात में महिला की मौत
सिहानी गेट कोतवाली क्षेत्र में रहस्यमय हालात में महिला की मौत हो गई। आसपास के लोग डिप्रेशन में सुसाइड करना बता रहे हैं, जबकि पुलिस घटना से ही अनभिज्ञता जता रही है।

एसएचओ ने बताया िक परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। मुहल्लेवालों ने बताया कि महिला काफी समय से डिप्रेशन में थी। मंगलवार दोपहर उसका शव कमरे में लगे पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें