जहां समाज में आज चारों ओर महिलाओं और लड़कियों के प्रति अपराधों को लेकर काफी जागरूकता आ गई है वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी ही बेटियों के साथ घिनौना काम कर देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि महिलाएं जब अपने घर में ही सुरक्षित नहीं हैं तो बाहर की क्या उम्मीद की जाए।
ऐसी ही एक घटना है फरीदाबाद की जहां अपनी ही मासूम बच्ची से रेप करने वाले दरिंदे पिता को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाकर एक बार फिर इंसाफ की मिसाल पेश की है। इसके साथ दोषी को पचास हजार रुपये का जुर्माना
भी भरना होगा, फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायधीश डीआर चालिया की कोर्ट में
सुनाया गया।