फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से रेप करने वाले को उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन
जहां समाज में आज चारों ओर महिलाओं और लड़कियों के प्रति अपराधों को लेकर काफी जागरूकता आ गई है वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपनी ही बेटियों के साथ घिनौना काम कर देते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि महिलाएं जब अपने घर में ही सुरक्षित नहीं हैं तो बाहर की क्या उम्मीद की जाए।
विज्ञापन


ऐसी ही एक घटना है फरीदाबाद की जहां अपनी ही मासूम बच्ची से रेप करने वाले दरिंदे पिता को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाकर एक बार फिर इंसाफ की मिसाल पेश की है। इसके साथ दोषी को पचास हजार रुपये का जुर्माना भी भरना होगा, फैसला अतिरिक्त सत्र न्यायधीश डीआर चालिया की कोर्ट में सुनाया गया।
विज्ञापन

पत्नी के काम पर जाने के बाद बेटी से करता था रेप

फरीदाबाद के तिलपत कॉलोनी में रहने वाली महिला नीलम ने 18 दिसंबर 2013 को सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया था कि वह अपने परिवार के साथ रहती है। उसके दो लड़के व एक लड़की है। लड़की पहली कक्षा में पड़ती थी।

जबकि नीलम मथुरा रोड़ स्थित एक कपडे़ की कंपनी में काम करती थी। नीलम के काम पर जाने पर उसका पति राजेश अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करता था। राजेश ने अपनी लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

परेशान होकर लड़की ने बात अपनी मां को बता दी। नीलम ने जब इस बात पर राजेश का विरोध किया तो उसने दोनों को जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद नीलम ने सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में पति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। बृहस्पतिवार को इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें