फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सो रही 6 वर्षीय बच्ची को बनाया हवस का शिकार

Wed, 11 Oct 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हथीन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लखनाका गांव में घर में सो रही छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने और मकान से नकदी व मोबाइल फोन चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को घर के आंगन से बाहर ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला थाना पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे सिविल अस्पताल में ही उपचार के लिए भर्ती कराया है।
विज्ञापन


महिला थानाप्रभारी कमला देवी के अनुसार एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि सोमवार की रात करीब आठ बजे बच्चे घर के आंगन में सोए हुए थे और रात करीब दस बजे के आसपास परिवार के सभी सदस्य भी सो गए। रात करीब 12 बजे के उसकी आंख खुली तो देखा की उसकी छह वर्षीय बच्ची अपने बिस्तर पर नही है और मकान का कुछ सामान भी फैला हुआ है। उन्होंने कमरे के अंदर देखा तो पाया कि 60 हजार रुपये व मोबाइल फोन गायब है।

जब उन्होंने बच्ची की तलाश की तो बच्ची घर से बाहर गंभीर हालात में मिली। मामले की सूचना मंगलवार सुबह पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्ची का  मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


फिलहाल बच्ची आरोपी का नाम नही बता पता रही है। वह केवल वह इतना बताती है कि दुष्कर्म करने वाले को उसने गांव में ताश के पत्ते खेलता देखा है। इस बारे में एसपी सुलोचना गजराज का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक दो-तीन संदिग्ध युवकों के नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें