फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फिल्म बनाकर युवती से तीन साल तक रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के बदरपुर विहार इलाके में युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो खींचने के साथ ही अश्लील फिल्म भी बना ली थी।
विज्ञापन


अश्लील फिल्म व फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह उसके साथ कई वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था। युवती आरोपी की हरकतों का विरोध करती तो आरोपी अश्लील फोटो व फिल्मों को इंटरनेट पर भी डालने की धमकी देता था।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

रेप के समय बनाया अश्लील वीडियो

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार युवती (24) एक इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में सेल्स एक्जीक्यूटिव का काम करती है। उसकी वर्ष 2011 में कानपुर, यूपी निवासी युवक अनुज से जान-पहचान हुई थी।

दोस्ती होने के बाद युवती का युवक के घर में आना-जाना हो गया। युवती का आरोप है कि अनुज ने एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ में उसकी अश्लील फोटो खींच लिए और अश्लील फिल्म भी बना ली।

युवती ने बदरपुर पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी उसके साथ वर्ष 2011 से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन

लड़के के घर जाती थी युवती

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

युवक करीब एक महीने से गायब है। युवक बदरपुर के मोलडबंद इलाके में रहता था। युवती यहां उसके पास आती थी। इस कारण युवती ने बदरपुर थाने में शिकायत दी है।

दक्षिण-पूर्व पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें