फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशियों के निशाने पर प्ले स्कूल, 24 घंटे में दूसरी घटना

Fri, 26 Sep 2014 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में 24 घंटे के भीतर दो ऐसी घटनाएं हुई, जिनसे राजधानी एक बार फिर शर्मसार हो गई है। पहली घटना रोहिणी इलाके में हुई जहां एक प्ले स्कूल में ढ़ाई साल की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना सामने आई।
विज्ञापन


अभी इस शर्मनाक घटना का पूरा खुलासा होना बाकी ही था कि प्ले स्कूल की एक ऐसी ही शर्मनाक घटना दिल्ली के हरि नगर में दोहराई गई। यहां बीई ब्लॉक स्थित एक प्ले स्कूल में तीन साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया।

इससे गुस्साए लोगों ने रोहिणी में प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जाम लगाया। वहीं, हरि नगर में भी भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। हरि नगर मामले में पुलिस ने पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


दिल्ली में लगातार लड़कियों के साथ हो रहे अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अब मामला घर, सड़क और ऑफिस से निकल कर प्ले स्कूल तक पहुंच गया है। इससे लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें