फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बियर पिलाकर महिला से किया गैंगरेप , बाइक सवार शख्स से ली थी लिफ्ट

Tue, 28 Jun 2016 03:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एक महिला को बाइक सवार से लिफ्ट लेना महंगा पड़ गया। आरोपी ने महिला को बियर पिलाई और दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर भाग निकली और सेक्टर-20 थाने पहुंचकर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने जांच में यह खुलासा किया कि आरोप लगाने वाली महिला फरीदाबाद से एक बार एनडीपीएस एक्ट और सेक्टर-49 थाने से एक मामले में जेल जा चुकी है।

पुलिस के अनुसार, बरौला निवासी रीना (35) (परिवर्तित नाम) ने रविवार सुबह करीब 11.30  बजे रजनीगंधा चौक से नंदनगरी, दिल्ली निवासी धान सिंह से बाइक से घर जाने के लिए लिफ्ट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीना बियर पीने के लिए राजी हो गई

वह धान सिंह को जानती नहीं थी। धान सिंह ने उसे बियर पिलाने के लिए ऑफर किया। रीना बियर पीने के लिए राजी हो गई। धान सिंह ने रीना से कहा कि वह दोस्त अमित के घर जा रहा है वहां बैठकर बियर पी लेंगे और फिर वह उसे घर छोड़ देगा।

अमित सेक्टर-15 स्थित ई ब्लॉक में किराये के घर में रहता है। रीना को लेकर धान सिंह अमित के घर पहुंच गया। वहां तीनों ने बियर पी। आरोप है कि अमित और धान सिंह ने महिला से गैंगरेप किया।

थाना सेक्टर-20 एसएचओ अमरनाथ यादव का कहना है कि अमित और धान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में पता चला कि महिला फरीदाबाद से एनडीपीएस एक्ट और सेक्टर-49 थाने से किसी को बहला-फुसला कर भगा ले जाने की धाराओं में जेल जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें