फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म में आरोपी गिरफ्तार,  घर के नजदीक ही करता था कबाड़ी का काम

Fri, 28 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
बसई एंक्लेव इलाके में बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मुताबिक उसने शराब के नशे की हालत में बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसे पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि 22 अक्तूबर को बसई एंक्लेव में रह रहे एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर-10 में शिकायत दर्ज कराई कि शाम करीब 7:00 बजे उसकी बच्ची गायब है। काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची कहीं नहीं मिली।

लगभग आधे घंटे बाद उसकी बच्ची रोती हुई घर पहुंची। मामले की सूचना पर पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया, जहां डाक्टरों ने मेडिकल के बाद बलात्कार की पुष्टि की। बच्ची की खराब हालत होने के कारण उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज आरोपी को पकडने के प्रयास शुरू किए। लड़की की हालत ठीक होने पर उसकी निशानदेही पर सेक्टर-10 एरिया से घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी यूपी के जिला बरेली के गांव बिलासगंज निवासी राकेश उर्फ टाईगर(32) है।

पूछताछ करने पर आरोपी के बारे में पता चला कि यह पीड़िता के घर के सामने ही कबाड़ी (रेहड़ी) का काम करता था तथा शराब पीने का आदी था। आरोपी ने बताया कि घटना वाले दिन वह शराब के नशे में आ रहा था तथा बच्ची को देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। बच्ची को वह सुनसान जगह पर कबाड़ वाली जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें