दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एयर होस्टस का कोर्स कर रही 24 साल की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
युवती का आरोप है कि युवक दो साल से साथ रहता था। पहली बार उसने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया था। होश में आने पर उसने शादी का झांसा दिया। इस बीच उसने कई बार उससे मारपीट की।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है।
'मुझे बिना वजह छूता है मैनेजर'
गुड़गांव पुलिस ने सोमवार को एचडीएफसी बैंक के मैनेजर को महिला कर्मचारी से अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, सेक्टर 22 स्थित बैंक के वेलकम डेस्क पर काम करने वाली महिला ने 16 अक्तूबर को पालम विहार पुलिस स्टेशन पर शिकायत दी थी। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि मैनेजर ऑफिस में उसे छेड़ता है और बिना वजह छूने की कोशिश करता है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।