रेलवे ने गर्मी के दिनों के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इसी के साथ ही गाड़ियों में आरक्षण कराने के लिए दलाल भी सक्रिय हो उठे हैं।
बल्लभगढ़ आरपीएफ ने आरक्षण टिकटों की दलाली करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से विभिन्न रूटों की पांच गाड़ियों के आरक्षित टिकट बरामद हुए हैं।
Live Update: 29 मार्च के दिनभर की घटनाएं
कई दिनों से बल्लभगढ़ आरक्षण केंद्र पर दलालों की सक्रियता की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर आरपीएफ बल्लभगढ़ चौकी इंचार्ज होशियार सिंह ने काउंटर पर छापा मारकर एक दलाल को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए दलाल की पहचान सेक्टर-३, फरीदाबाद निवासी महेन्द्र सिंह के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से आनंद विहार से दरभंगा, कल्याण से आरा तथा दिल्ली से युसुफपुर रूट की टिकटें मिलीं। आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा १४३ के तहत चालान किया गया है।